TERAPANTH KISHOR MANDAL

TERAPANTH KISHOR MANDAL

तेरापंथ समाज के 15 से 21 वर्ष के किशोरों का एक मंच है-‘तेरापंथ किशोर मण्डल’। किशोरावस्था संस्कार निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवस्था में किशोरों को अपनी सुसंस्कृति व सुसंस्कारों में ढ़ालते हुए उन्हें उनके स्वयं के विकास के साथ समाज और राष्ट्र के विकास की दिशाएं तय करने हेतु समुचित मार्गदर्शन की अपेक्षा होती है। अभातेयुप तेरापंथ समाज के किशोरों को तेरापंथ किशोर मण्डल के माध्यम से उनके समुचित विकास की सही राह प्रशस्त करता है। किशोरों के सर्वांगीण विकास के साथ अध्यात्म और नैतिकता के संस्कार पुष्ट करने का प्रयास इस मंच के माध्यम से किया जाता है। यही किशोर युवा बनकर समाज और देश के विकास में सहायक बनते हैं। अभातेयुप अपने अनेक आयामों में तेरापंथ किशोर मण्डल के किशोरों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें संघ, समाज व राष्ट्र के विकास में सहायक बनने का अवसर प्रदान करती है। वर्तमान में देशभर में 146 पंजीकृत तेरापंथ किशोर मण्डल कार्यरत हैं।

उन्नयन (06/01/2018)

तेरापंथ किशोर मंडल का 2018 वर्ष का प्रथम कार्यक्रम उन्नयन। सेंट्रल ज़ोन में उन्नयन का आग़ाज़ तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल डोंबिवली के द्वारा माथेरान में किया गया। पूरे महाराष्ट्र से किशोरो ने भव्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवं साथ ही इन तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम किए गए। तेरापंथ के साथ-साथ किशोरो को अन्य विषयों के बारे में भी बताया गया।

टीम ब्लू ब्रिगेड का गठन (07/01/2018)

एक सोच जहाँ ऊर्जावान किशोरों को एक साथ जोड़ना और संघ एवं संघपति के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करना। इसी सोच से शुरुआत हुई टीम ब्लू ब्रिगेड की। पूरे भारत के अलग अलग किशोर मंडलो में से किशोर को इस टीम के लिए चुना गया एवं उन्नयन माथेरान के इसी तीन दिवसीय कार्यशाला में टीम ब्लू ब्रिगेड का भी गठन किया गया, जिसमे पूरे भारत के अलग अलग श्रेत्रो से किशोर को लिया गया।

महावीर चित्रकला प्रतियोगिता (25/02/2018)

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में आयोजित, तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल के द्वारा महावीर चित्रकला प्रतियोगिता, दिनांक 25/02/2018 को एक साथ-एक समय पूरे भारत वर्ष में सकल जैन समाज की सहभागिता के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका लक्ष्य सकल जैन समाज को एक साथ लाना है। पूरे भारत वर्ष में 105 किशोर मंडलो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ समाज के साथ-साथ अन्य कई जैन समाज के संभागियो ने भाग लिया।

किशोर मंडल की संघठन यात्रा (25/03/2018 से 15/04/2018)

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल की बलू ब्रिगेड ने पूरे भारत वर्ष में प्रारंभ कि किशोर मंडल की संघठन यात्रा। किशोर मंडल के इतिहास में पहली बार हुई किशोर मंडल की संघठन यात्रा। ब्लू ब्रिगेड ने किशोर मंडल की संघठन यात्रा कर इतिहास रचा। ब्लू ब्रिगेड के किशोर अपनी अपनी प्रभार के किशोर मंडल में जाकर सभी किशोर मंडल से मिले एवं हमारे सभी आयामो की जानकारी उन्हें दी एवं उनके द्वारा दिए गए नए विचारो को हम तक पहुँचाया।

13वाँ राष्ट्रीय किशोर मंडल अधिवेशन (18/19/20 मई 2018)

18/05/2018 को चेन्नई की पावन धरा पर तेरापंथ किशोर मंडल का 13 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। त्रीदिवसीय अधिवेशन में *सम्पूर्ण भारत से ६०० किशोर* ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। विविध भाषा व विविध संस्कृति से समागत किशोर मंडल साथियों ने अपनी कार्य कुशलता, कौशल, श्रद्धा व भक्ति से सबका मन मोह लिया। किशोर मंडल अधिवेशन में इस बार कई एसे अनूठे कार्यक्रम रखे गए जिसमें किशोर ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

वर्ष 2018 के कार्यक्रम की सूची :-
  • Happy To Be Jain by Tareen Mehta
  • You Have The Key To Your Success by Babita Chopra
  • Reel se Real (A presentation Competition)
  • Terapanth’s Got Talent
  • Saturday Samayik (Me Hu Samayik Sadhak)
  • Paheli Ki Saheli (A Quiz Contest)
  • Dhamm Jagran
  • )Kishore Carnival
  • Exhibition of Varshik Prativedan
  • Present Your Start-Up Ideas
  • )Solutions to Global Warming Issues
  • Passion for Collection
  • Magic Show
  • ICICI Skills Development (Launch Event)
  • 25 Bol App (Launch Event)
  • Treasure Hunt
  • Zindagi Khel Khel Me
  • Celebrity Drummer
  • Yoga
  • Jain Sanskar Vidhi Se Janamotsav
  • Award Ceremony
सेवा-संस्कार-संघठन (21/07/2018 से 21/10/2018)

तीन महीने का अनूठा कार्यक्रम। गुरुदेव के इंगित की आराधना करते हुए, सेवा-संस्कार-संघठन में इन तीन महीनो में सामयिक, 25 बोल, सामूहिक तपोयज्ञ करना, नए किशोर मंडल का गठन करना, किशोर मंडल का रेजिस्ट्रेशन करवाना, किशोर मंडल की संघठन यात्रा करना, डाँटा कलेक्शन के साथ-साथ सेवा के श्रेत्र में सेवा भावी कार्य करना।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् का आई.सी.आई.सी.आई एकेडेमी फ़ॉर स्किल्स के साथ हुआ क़रार :-

इस क़रार के अंतर्गत अभातेयुप देने जा रहा हाई नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण। आई.सी.आई.सी.आई एकेडेमी फ़ॉर स्किल्स में व्यावसायिक कौशल कार्यक्रम के द्वारा आज के युवा को सम्बन्धित उद्योगों में कार्य करने योग्य बनाया जा रहा है। पाठ्यक्रम की विशेषताएँ : - 3 माह का प्रशिक्षण। - भोजन, आवास एवं यूनिफ़ॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। (कोई शुल्क नहीं) - प्लेस्मेंट सहायता प्रदान की जाएगी। योग्यता : - आयु 18 से 30 वर्ष - शैक्षणिक योग्यता : अलग अलग विषय पर आधारित है। (8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण) (10वीं उत्तीर्ण से ग्रैजूएशन) विशेष सूचना : आई.सी.आई.सी.आई एकेडेमी फ़ॉर स्किल्स में प्रदत्त किसी भी प्रशिक्षण हेतु कोई भी ख़र्च या शुल्क आई.सी.आई.सी.आई एकेडेमी एवं अ.भा.ते.यु.प के द्वारा नहीं लीया जाएगा। इस उपक्रम में जैन, अजैन व स्थानीय युवक को भी आप भेंज सकते है। किसी ग़रीब की ज़िंदगी सवारने का सुनहरा अवसर आपको मिला है सभी इस मानव सेवा के क्रम में सहभागी बनें। चलिए आप ओर हम मिलकर मौक़ा देते है कुछ एसे लोगों को जिन्हें ज़िंदगी में आगे बढ़ने का मौक़ा नहीं मिला।

तप साधना

शांतिदूत, महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की पावन प्रेरणा से इस बार तेरापंथ किशोर मंडल के किशोरो द्वारा तीन मासखमण एवं एक वर्षीतप किया गया है। इन किशोरों ने जीनशासन की महिमा बढ़ाई एवं आत्मशक्ती का परिचय दिया। किशोरों द्वारा किया गया तप सधना का यह अनुष्ठान जन जन को प्रेरित करता रहेगा। रास्ते की सेवा तेरापंथ किशोर मंडल को गुरुदेव की रास्ते की सेवा का स्वर्णिम अवसर मिला है। जनवरी 2019 से जून 2019 तक हर माह के 3 दिन 20 किशोर भारत भर के सभी किशोर मंडल से गुरुदेव के रास्ते की सेवा में आएँगे। आज के युवा किशोर को हमारे धर्म संग की गतिविधि से और क़रीब से जोड़ने का एक प्रयास अभातेयुप ने किया।

किशोर कार्निवल दिवस

किशोरों का - किशोरों के लिए - किशोरों के द्वारा एक एसा कार्यक्रम जो पूर्णतः किशोरों के आध्यात्मिक एवं शेक्षणिक विकास के लिए आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अलग अलग प्रकार से कई नए कार्यक्रम का आयोजन अलग अलग किशोर मंडल ने पुरे भारत में किया।

जैन संस्कार विधी के द्वारा सामूहिक जन्मोत्सव एवं फ़्रेम वितरण का आयोजन

एक एसा कार्यक्रम जो स्थानीय परिषद् के द्वारा किशोर मंडल के लिए आयोजित किया गया जहाँ किशोरे मंडल से जुड़े सभी किशोर एक मंच पर एकत्रित हुएँ एवं साथ ही जैन संस्कारको द्वारा सभी किशोरो का सामूहिक जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। इसी के साथ अभातेयुप के द्वारा पुरे भारत के सभी किशोरों के लिए फ़्रेम वितरण का आयोजन भी किया गया। अभातेयुप के द्वारा सभी किशोर मंडलो को अभातेयूप की और से फ़्रेम भेजी गयी जिसका वितरण स्थानीय परिषद् द्वारा किशोरों में किया गया।

मैं हूं सामायिक साधक में किशोर मंडल की सहभागिता:

परम् पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी का एक महत्वपूर्ण इंगित है की धर्मसंघ के लगभग सभी युवाओं को सायायिक साधक बनना चाहिए। इसी क्रम में अभातेयूप ने इस महत्वपूर्ण आध्यात्मिक प्रकल्प की जिम्मेदारी पर्युषण पर्व दर्मियान किशोर मण्डल के युवा कंधो को सोपि थी।

Terapanth Kishore Mandal (Incharge)

Arvind Pokarana

Terapanth Task Force (Sub-Incharge)

Rishi Dugar

Terapanth Task Force (Sub-Incharge)

Vaibahv Nahata