Jain Terapanth News
जैन तेरापंथ न्यूज

संचार क्रांति के इस दौर में व्यापक सम्पर्क और व्यापक प्रचार-प्रसार का सुगम साधन है-सोशल मीडिया। अभातेयुप के अन्तर्गत ‘जैन तेरापंथ न्यूज JTN सोशल नेटवर्किंग का एक सशक्त उपक्रम है। इसके माध्यम से अभातेयुप एवं शाखा परिषदों द्वारा संचालित सभी गतिविधियों, कार्यक्रमों आदि का त्वरित गति से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाता है। JTN के अन्तर्गत देश-विदेश में तेरापंथी क्षेत्रों से संघीय समाचारों के संकलन एवं प्रेषण हेतु प्रतिनिधि अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिनिधियों द्वारा समाचार अभातेयुप के इस आयाम के कंट्रोल रूम तक प्रेषित किए जाते हैं। कंट्रोल रूम द्वारा उनकी विश्वसनीयता और प्रामाणिकता की जांच करते हुए सूचनाएं एवं समाचार जारी किए जाते हैं। इस आयाम से अभातेयुप के सभी आयामों एवं योजनाओं को काफी अच्छी गति प्राप्त हो रही है और समाज का उत्साह भी परिलक्षित हो रहा है।


Aayam Core Team
आयाम कोर टीम

पवन फूलफगर

कार्यकारी संपादक

Noratan Oswal

सह सम्पादक

Subscribe To Our Newsletter

Join The Newsletter To Receive The Latest Updates In Your Inbox

Remarks
टिप्पणियाँ