✨ आत्मसंयम की ओर एक कदम ✨
आध्यात्मिक यात्रा की ओर पहला कदम
अनावश्यक व्यय (कपड़े, जंक फूड, जूते आदि) खरीदने का त्याग
जमीकंद का त्याग / अनावश्यक हिंसा का त्याग (हरी घास पर चलना, जीव हिंसा से बचना)
झूठ बोलने का त्याग
बिना पूछे कोई वस्तु लेना / चोरी करने का त्याग
फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या अन्य रील, मीम (तेरापंथ धर्मसंघ संबंधित सामग्री को छोड़कर) देखने का त्याग
चारों दिशाओं में मिलकर 200 किमी से ज्यादा यात्रा करने का त्याग
21 द्रव्य से ज्यादा खाने का त्याग
क्रोध करने का त्याग एवं 2 घंटे का मौन
1 सामयिक करने का संकल्प
आज मल्टी क्यूजीन होटल ( जहां सामिष भोजन बनता या बेचा जाता हो) में खाने का त्याग है। एवं पर्युषण में विदेश यात्रा करने का त्याग है ।
साधु-साध्वी को शुद्ध दान देना या यदि क्षेत्र में चरित्र आत्मा न हो तो भोजन से पहले 10 मिनट तक भावना करना कि कोई चरित्र आत्मा आए और उन्हें दान दिया जाए
एक दिन के लिए साधु-साध्वी जैसा जीवन जीने का अभ्यास करें। 👉 इस व्रत के अंतर्गत प्रतिभागी एक दिन का उपवास (उपवास) एवं पौषध साधना करें। 👉 यह व्रत 30 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2027 के मध्य, वर्ष में किसी भी एक सुविधाजनक दिन किया जा सकता है।